राघव चड्ढा की बढ़ीं मुश्किलें, भाजपा नेता ने भेजा कानूनी नोटिस

punjabkesari.in Sunday, Apr 17, 2022 - 06:12 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। राघव चड्ढा भारतीय जनता पार्टी के प्रति दिए अपने बयान पर घिर गए हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी को जाहिल पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं को गुंडा बताया गया था जिसके संबंध में भाजपा ने सख्त एक्शन लिया है। भाजयुमो के उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने राघव चड्ढा को कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें उन्हें तीन दिन के भीतर माफी मांगने को कहा गया है। माफी न मांगने की सूरत मे आपराधिक धाराओं में मुकदमा दाखिल करने की चेतावनी दी है। इसके बाद 'आप' नेता राघव चड्ढा ने भारतीय जनता पार्टी को 'जाहिल' पार्टी और 'गुंडों, लफंगों की पार्टी' करार दिया था, जिसके बाद भाजपा के प्रति की गई इस तरह की टिप्पणी पर राघव चड्ढा बुरी तरह से घिरते नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा की भाजपा के प्रति इस तरह की बयानबाजी से भाजपा नेताओं व वर्करों में काफी रोष पाया जा रहा है। 

हिक्की ने कहा 'आप' नेता भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनता में आम आदमी पार्टी की विफलताएं, झूठ फरेब जगज़ाहिर करने से बौखला गए हैं। वे भूल गए हैं कि भारत के 11 राज्यों में पूर्ण बहुमत समेत 17 राज्यों मे गठबंधन की सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के करीब 13 विधायक, चेयरमैन, पार्षद समेत भ्रष्टाचार करने के चलते जेल एवं पार्षदों पर दिल्ली में दंगे करवा 53 लोगों की निर्मम हत्या के मामले में गिरफ्तार है। केवल इतना ही नही पंजाब के 92 में से 57 प्रतिशत 53 के करीब विधायकों पर क्रिमिनल मुकद्दमे दर्ज हैं। इसलिए भाजपा पर टिप्पणी करने की बजाए जनता को 'आप' पार्टी की असलियत बताएं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News