सलाहकार कमेटी का चेयरमैन बनाने पर विपक्ष द्वारा उठाए सवालों पर बोले राघव चड्ढा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 12:01 PM (IST)

जालंधर (धवन): राज्यसभा के सदस्य राघव चड्ढा, जो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता भी हैं, ने कहा कि 3 करोड़ पंजाबियों की आवाज वह राज्यसभा में उठाएंगे और पंजाब के हकों के लिए लड़ाई लड़ेंगे। राघव चड्ढा ने आज राज्यसभा की बैठक में पहली बार भाग लिया तथा संसद में जाने से पहले उन्होंने गुरुघर में माथा भी टेका। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने जो भरोसा उन पर किया है उस पर पूरा उतरने की वह पूरी कोशिश करेंगे।

राघव चड्ढा ने कहा कि ‘आप’ की राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक में तय किया था कि यशवंत सिन्हा एक क्लीन राष्ट्रपति सिद्ध हो सकते हैं इसलिए उन्हें समर्थन देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सवालों का जवाब जनता देती है और विधानसभा चुनाव में जनता ने विपक्ष की बोलती बंद कर दी। पंजाब में बेहतर कानून-व्यवस्था देना और पंजाबियों को अच्छी सरकार देना उनका उद्देश्य है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री द्वारा बनाई गई सलाहकार कमेटी का उन्हें चेयरमैन बनाने पर विपक्ष द्वारा अकारण ही शोर मचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आने वाले समय में भगवंत मान मॉडल की चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में भी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सलाहकार रह चुके हैं। उस समय तो इस पर किसी ने शोर नहीं मचाया था। पंजाब में ही विपक्ष क्यों शोर-शराबा कर रहा है। उन्होंने महंगाई पर भाजपा की केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि वह खाद्य वस्तुओं, रसोई गैस सिलैंडर की कीमतों पर नियंत्रण नहीं रख सकी।

विवाह के लिए लड़की ढूंढने की मां को अनुमति दे दी 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विवाह के बाद अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के विवाह को 
लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पत्रकारों ने जब राघव चड्ढा से पूछा कि वह विवाह कब कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि लड़की ढूंढना उनकी मां का कार्य है और उन्होंने अपनी मां को लड़की ढूंढने के लिए अपनी ओर से अनुमति दे दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News