घर बैठे टिकट बुक करवा सकते हैं रेल यात्री, विभाग ने जारी की ये ऐप

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 11:25 PM (IST)

लुधियाना (गौतम) : रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल विभाग की तरफ से आए दिन यात्रियों को कोई न कोई राहत की सौगात दी जा रही है। इसी के चलते विभाग की तरफ से यात्रियों को तत्काल टिकट बुक करवाने के लिए नए ऐप जारी किया गया है, जिससे बुकिंग के साथ-साथ तत्काल टिकटों से बुक होने वाली सीटों की भी जानकारी मिल सकती है और टिकट भी आसानी से बुक करवाई जा सकती है। यात्रियों के लिए बनाए इस ऐप से उन्हें कन्फर्म टिकट या फिर वेटिंग टिकट भी मिल सकते हैं। यात्री इस ऐप से केवल 3 स्टेप से ही अपनी टिकट बुक करवा सकते हैं। यह ऐप चलाने में आसान है और इसमें यात्रियों को टिकट बुक करवाने में कम समय लगेगा। 

आई.आर.सी.टी.सी. की तरफ से जारी इस नए ऐप को कन्फर्म टिकट मोबाइल ऐप के नाम से लांच किया गया जोकि आई.आर.सी.टी.सी. पार्टनर ट्रेन ऐप है। यात्री इस ऐप को दिन में किसी भी समय प्रयोग कर सकते हैं और तत्काल सीटों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए सुबह 10 बजे ही बुकिंग करवाई जा सकती है। जानकारी के अनुसार यह ऐप पर जाकर यात्री को अपने रूट पर जाने वाली अलग-अलग ट्रेनों की जानकारी नहीं लेनी पड़ेगी। बल्कि ऐप पर जाने पर यात्री को उनके यात्री के रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों में उपलब्ध तत्काल सीटों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। जिससे यात्री अपनी सुविधा के अनुसार ही अपनी सीट बुक करवा सकते हैं। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाऊनलोड किया जा सकता है या फिर इस ऐप को आई.आर.सी.टी.सी. नेक्सट जैनरेशन मोबाइल ऐप से भी डाऊनलोड किया जा सकता है। इस ऐप से यात्रियों को एक विशेष लिस्ट भी मिल सकती है और बुकिंग से पहले ही यात्री अपनी पूरी डिटेल को सेव कर अगली प्रक्रिया कर सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News