वर्षा एवं आंधी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ाई

punjabkesari.in Thursday, Apr 19, 2018 - 07:52 PM (IST)

रूपनगर(कैलाश): शहर में बाद दोपहर आसमान पर छाए काले बादलों के बाद हुई वर्षा एवं आंधी से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार आजकल गेहूं की कटाई का कार्य जोरों पर चल रहा है और मेहनत से तैयार की फसल पर आज वर्षा ने पानी फेरने का कार्य किया। जिसको देखकर किसानों में अफरा-तफरी देखने को मिली। मौसम बिगडऩे से खेतों में चल रहा कार्य प्रभावित हुआ वहीं तेज आंधी से काट कर रखी गई गेहूं की फसल बिखर गई। जिसे इक्टठा करने के लिए किसानों को मशक्कत करनी पड़ी। वर्षा के कारण खेतों में कंबाइनों से चल रहा कार्य भी प्रभावित हो गया तथा थ्रैशर भी ठप्प हो गए। इस मौके पर किसानों ने बताया कि इस बार मौसम की खराबी के कारण गेहूं की फसल का कार्य पहले ही पिछड़ रहा है, दूसरा आज खराब हुए मौसम ने उनकी परेशानी को बढ़ा दिया। दूसरी तरफ वर्षा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई एवं लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। इस संबंध में किसान राम सिंह ने बताया कि वर्षा के कारण कटाई का कार्य दो दिन लेट हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्षा से रूपनगर के आसपास, बेला व सुरतापुर समेत अन्य क्षेत्रों में फसल प्रभावित हुई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News