पंजाब के मसलों पर बोले राजा वडिंग, ''आप'' व ''केंद्र सरकार'' पर साधा निशाना

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 08:48 PM (IST)

लुधियाना : राज्य में नगर निगम चुनावों के मद्देनजर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग लुधियाना पहुंचे और वर्करों से मीटिंग की। वड़िंग ने हरियाणा द्वारा अलग विधानसभा बनाने की बात पर उन्होंने कहा कि दिल्ली पंजाब के हकों को लूटने का काम कर रही है। वहीं किसानों और सरकार के बीच पैदा हो रहे मतभेदों पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि सड़कें जाम कर किसान लोगों को बिना वजह परेशान न करें। 

इस दौरान लुधियाना के आत्म नगर में वड़िंग ने जहां वर्करों के साथ मीटिंग की वहीं आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, जिस पर सरकार को विचार करना चाहिए। वहीं वड़िंग ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा दौरान राहुल गांधी लुधियाना के वर्करों से भी मुलाकात करेंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News