''बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है…'', कैदी/हवालाती भाईयों को गीत सुनाकर बांधी राखी
punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 10:24 AM (IST)
लुधियाना (स्याल): "बहनां ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है"गीत सुनाकर जेल में बंद कैदी/ हवालाती भाइयों की कलाई पर बहनों ने राखी बांधी और खुशी के आंसू झलके। भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसी कड़ी के चलते ताजपुर रोड की जेल की सलाखों के पीछे बंद कैदीयों/हवालातीयो भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहने परिवारों के साथ आ रही है और मुलाकात दर्ज करने के लिए लंबी कतारो में लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रही हैं।
जेल के सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिंह सिद्धू के अनुसार एडीजीपी (जेल) के आदेशों के चलते जेल प्रशासन की ओर से ड्योढ़ी में कई कैदीयो /हवालातीयो को भी बुलाया जा रहा है। जहां बहने बैठकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ तिलक करके मिठाई भी खिलाएंगी। इसके लिए सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था की गई है। जेल प्रशासन कड़ी सुरक्षा के चलते मुलाकात करने आने वाले परिजनों की गहनता से जांच के बाद मुलाकात दर्ज कर रहा है। किसी भी मुलाकाती को बाहर से खाने पीने का सामान लेकर आने की इजाजत नहीं है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

