Raksha Bandhan से पहले महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा, शनिवार को ...

punjabkesari.in Thursday, Aug 07, 2025 - 10:56 AM (IST)

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ प्रशासन ने रक्षाबंधन पर राखी बांधने भाइयों के घर जाने वाली बहनों को बड़ा तोहफा देते हुए 9 अगस्त 2025 के (शनिवार) दिन निः शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है। यह विशेष सुविधा ट्राईसिटी क्षेत्र में सी.टी.यू एवं सी.सी.बी. एस.एस. द्वारा संचालित स्थानीय ए.सी.एवं नॉन ए.सी बसों में लागू होगी। 

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त: कब बांधें राखी?
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सबसे अच्छा समय सुबह 04.49 बजे से दोपहर 03.44 बजे तक रहेगा। इस समय के बीच राखी बांधने से यह कार्य पूरी तरह से शुभ और सफल माना जाता है। इस समय में बहन को अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने का सबसे अच्छा फल मिलेगा और भाई को भी इस शुभ काम का पूरा आशीर्वाद मिलेगा। इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का समय नहीं है, जो एक अच्छा संकेत है। भद्रा का समय रक्षाबंधन पर राखी बांधने में विघ्न डाल सकता है, लेकिन इस साल यह समस्या नहीं है, इसलिए आप आराम से इस शुभ मुहूर्त का फायदा उठा सकती हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News