Moga Rally : राणा गुरमीत सिंह सोढी ने घेरी AAP, बोले- मौजूदा सरकार कानून-व्यवस्था व विकास में पूरी तरह फेल
punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 11:47 AM (IST)
मोगा : भारतीय जनता पार्टी की ‘बदलाव रैली’ में शनिवार को मोगा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। रैली को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वरिष्ठ भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढी ने संबोधित किया और पंजाब में मजबूत शासन, विकास और नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
अमित शाह ने कहा कि पंजाब को ऐसी सरकार की जरूरत है जो विकास, सुरक्षा और आर्थिक प्रगति को प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य को नशा-मुक्त बनाने और युवाओं व किसानों के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने ‘डबल इंजन सरकार’ के माध्यम से पंजाब को विकास की राह पर वापस लाने का भरोसा दिया।
वहीं राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि रैली में उमड़ी भीड़ पंजाब में बदलाव की इच्छा को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार कानून-व्यवस्था और विकास के मोर्चे पर विफल रही है। सोढी ने कहा कि भाजपा ही पंजाब को स्थिरता, शांति और समृद्धि की दिशा में आगे ले जा सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

