नाबालिगा को घर से भगा युवक ने की घिनौनी हरकत, फिर गांव ले जाकर किया ये कांड

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2024 - 01:44 PM (IST)

कपूरथला : कपूरथला के एक गांव में युवक द्वारा नाबालिगा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कपूरथला के एक गांव की निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि गत 5 मार्च को रात 8 बजे के करीब उसकी नाबालिग लड़की के उनके गांव का ही एक लड़का शरण उर्फ कालू शादी का झांसा देकर भगा कर ले गया।  

महिला ने बताया कि उक्त आरोपी ने उसकी बेटी से उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा वह और भी अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उससे रेप करता रहा। पीड़ित लड़की की मां ने यह भी बताया कि 8 मार्च की रात आरोपी उसकी लड़की को गांव के बाहर छोड़ कर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर जांच करते हु आरोपी शरण उर्फ काबू के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 376, 3-4 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News