पंजाब में शर्मनाक घटना, नाबालिग लड़की से 4 युवकों ने किया Gang Rape
punjabkesari.in Tuesday, Dec 13, 2022 - 01:19 PM (IST)

लुधियाना (राज): पंजाब के लुधियाना से शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल, थाना ढाबा के सुंदरनगर इलाके में नाबालिग लड़की से 4 युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मौसी के घर आई हुई थी, जहां मौसी की जान-पहचान वाली महिला उसे बातों-बातों में अपने घर ले गई। इस दौरान उसने लड़की को किसी चीज में नशीला पद्धार्थ दे दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसे पता चला कि उससे 4 लड़कों ने गैंगरेप किया है और उसे गंदा धंधा करने के लिए मजबूर करने लगी। साथ उक्त महिला ने इस सारे घटनाक्रम को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने हिम्मत जुटाते हुए अपनी मौसी को सारी बात बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने पीड़िता के बायनों के आधार पर आरोपी महिला सहित अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।