हैवान बना पिता! 11 साल की बेटी से पार की दरिंदगी की सारी हदें, ऐसे खुली पोल
punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2023 - 08:50 AM (IST)

खरड़: एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी पिता को देर रात गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि वह खरड़ में पति और दो बच्चों के साथ रहती है। पति रेहड़ी चलाता है। जबकि वह घरों में साफ-सफाई का काम करती है। उसकी 11 साल की बेटी है। पहले पति की मौत वर्ष 2014 में हो जाने के बाद उसने गोबिंद बहादुर नामक व्यक्ति से विवाह किया था। इस शादी से उसे एक लड़का हुआ, जिसकी उम्र 8 साल है। जबकि उसकी बेटी पहले पति से है। उसने बताया कि पति शराब पीने का आदी है और मारपीट करता है। 21 मई को किसी रिश्तेदार के साथ फेज-6 मोहाली गई थी। पति दोनों बच्चे के साथ घर पर ही था।
जब वापस लौटी तो बेटी रो रही थी। पूछने पर उसने पिता की हरकत के बारे में बताया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता का सिविल अस्पताल खरड़ में मैडीकल करवाया और आरोपी पिता को देर रात गिरफ्तार कर लिया। पिता का भी सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने माना कि बेटी के साथ दुराचार किया है। सिटी पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। वहां से 1 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हो सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, PM मोदी ने किया आमंत्रित

लेबनान में अमेरिकी दूतावास के बाहर गोलीबारी

हापुड़ में बड़ा हादसा: दीवार तोड़कर ढाबे में घुसा बेकाबू कैंटर; खाना खा रहे 4 लोगों की दर्दनाक मौत

सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश