60 साल के बुजुर्ग का शर्मनाक कारनामा,  नाबालिगा को अगवा कर किया धर्म परिवर्तन और फिर...

punjabkesari.in Tuesday, Feb 14, 2023 - 04:15 PM (IST)

गुरदासपुर,पाकिस्तान (विनोद):भारतीय कश्मीर मे मानव अधिकारों के हनन का झूठा प्रचार करने वाले पाकिस्तान मे गैर मुस्लिमों से कैसा व्यहार हो रहा है इस संबंधी एक बहुत ही हैरानी जनक मामला सामने आया है। सीमापार सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के शहर फैसलाबाद जिले के कस्बा यूसफाबाद  मे एक गरीब अपाजित क्रिशचियन व्यक्ति आरिफ गिल की 15 वर्षीय लड़की सितारा आरिफ उर्फ सायरा के अपहरण,उसका धर्म परिवर्तन कर लड़की से चार गुणा अधिक आयू के मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने तथा पुलिस द्वारा परिवार की दो माह बाद शिकायत दर्ज करने का मामला सामने आया है।  आरिफ गिल के अनुसार वह अपनी 15 वर्षीय बेटी सायरा के अब पुन:मिलने की उम्मीद गवा बैठा है। 

आरिफ गिल के अनुसार उसके अपाहिज होने के कारण उसकी पत्नी बेटी सायरा लोगों के घरों मे काम करती है। सायरा भी एक व्यक्ति राना तायब के घर मे घरेलू काम करती थी। जबकि आरोपी राना तायब की पत्नी नायला अंबरीन एक सरकारी स्कूल की प्रिंसीपल है। आरिफ गिल के अनुसार उसकी बेटी 15 दिसम्बर 2022 को राना तायब के घर कामकाज के लिए गई,पंरतु वापिस नही आई। इस संबंधी पूछताछ करने पर जब सायरा का कुछ पता नही चला तो वह पुलिस स्टेशन गया। परंतु पुलिस ने धक्के मार कर उसे पुलिस स्टेशन से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने उसे बेईज्जत करती तथा उसकी बात तक नही सुनती थी। बार बार पुलिस ने बेईज्जत होने के बाद आखिर उसने एक क्रिशचियन वकील की मदद ली।

गिल के अनुसार जब वकील अकमन भटटी ने उच्च पुलिस अधिकारियों से मिल कर बात की तो भी कुछ लाभ नही हुआ। पुलिस न तो लड़की तथा न ही आरोपी को तालाश करना चाहती थी। जिस पर वकील  ने अदालत मे याचिका दायर की। याचिका के जवाब मे आरोपी 60 वर्षीय राना तायब की पत्नी नायला अंबरीन अदालत मे पेश हुई तथा उसने अपने पति तथा सायरा के निकाह का सर्टीफीकेट पेश किया। पंरतु अदालत ने लड़की की आयू को देखते हुए पुलिस को सर्वप्रथम आरोपी के विरूद्व केस दर्ज करने का आदेश दिया। जिस पर 12 फरवरी को मदीना पुलिस स्टेशन मे केस दर्ज किया गया। पंरतु लड़की कहां है तथा किस हाल मे है अभी किसी को पता नही है।
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News