3 बच्चों के पिता ने की बेशर्मी की सारी हदें पार, 6 साल की बच्ची से किया रेप

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2020 - 09:44 AM (IST)

भुलत्थः 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले एक प्रवासी व्यक्ति को भुलत्थ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बिहार का प्रवासी मजदूर अपनी पत्नी, 2 बेटियों और बेटे के साथ भुलत्थ के इलाके में रहता है। शनिवार को प्रवासी और उसकी पत्नी काम पर गए थे और बच्चे घर पर थे व गली में खेल रहे थे। इस दौरान 6 साल की लड़की को बहला फुसलाकर एक अज्ञात व्यक्ति साइकिल पर अज्ञात स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

गंभीर हालत में मिली लड़की को उसके परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे कपूरथला रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले के सिलसिले में शनिवार से अपराधी की तालाश कर रही है। इस संबंध में डी.एम.पी. जतिंदरजीत सिंह ने कहा कि 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी 35 वर्षीय तबरेज आलम पुत्र मोहम्मद अली हसन, निवासी समदा, जिला सरसा, बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पिछले डेढ़ साल से भुलत्थ में एक दर्जी का काम कर रहा है व यहीं रह रहा है। वह शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे है। उसके खिलाफ 4 मई, 2008 को बेगोवाल पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था जिसमें वह 2 साल से जेल भी रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News