रवनीत बिट्टू ने धान की खरीद में हो रही देरी को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

punjabkesari.in Friday, Oct 01, 2021 - 07:24 PM (IST)

चंडीगढ़ : राज्य में किसानों की धान की फसल खरीद में हो रही देरी को लेकर कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों से बदला लिया जा रहा है। उन्होंने धान खरीद में हो रही देरी के मामले पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा और साथ ही फसल को लिफ्टिंग करवाने में केंद्र सरकार देरी कर रही है, इस तरह केंद्र सरकार किसानों को टार्गेट करके उनको परेशान करने की कोशिश कर रही है।

वहीं दूसरी तरफ अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया था कि राज्य की मंडियों में किसानों की धान की फसल की खरीद नहीं हो रही है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया था कि राज्य की मंडियों में किसानों की धान की फसल में नमी की मात्रा ज्यादा बताकर आढ़तियों द्वारा उनको परेशान किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस सरकार का कहना है कि मंडियों में धान की फसल खरीद में जो देरी हो रही है, उसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है।  

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News