CM मान के बयानों का Reaction,  किसानों ने लिया यह एक्शन

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2022 - 02:57 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के किसानों के धरने  पर दिए बयानों का उलटा असर सामने आया है। नतीजन सी.एम. के बयानों के बाद  भड़के प्रदर्शनकारी किसानों ने अमृतसर में हाईवे पूरे तरह बंद कर दिया है। किसानों ने कत्थूनंगल टोल प्लाजा पर धरना लगाया हुआ है। 

आपको बता दें किसानों का धरना आज तीसरे दिन भी जारी है। किसानों ने सरकार के खिलाफ पक्का मोर्चा खोल दिया है। पंजाब में 5 जगहों पर किसानों ने धरना लगाया हुआ है। किसान ने पूरी रात धरना लगाया हुआ था। किसानों ने सरकार ने मांग की है जब तक उन्हें लिखित रूप में मांगों को लागू नहीं किया जाता तब तक धरने से नहीं उठेंगे। 

मुख्यमंत्री ने आज किसानों के धरने को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने किसानों के मोर्चों को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कृषि के लिए जो फैसले लिए जाते हैं उन्हें लागू करने के लिए थोड़ा समय लगता है। धरने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा बात-बात पर धरने लगाना रिवाज ही बन गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों से रोड जाम न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने धरना लगाना है तो वह डी.सी. दफ्तर के सामने या किसी मंत्री के घर के बाहर धरना लगाएं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News