युवाओं के लिए खुशखबरी! पंजाब में इन Post पर निकली भर्ती, जल्द करें Apply
punjabkesari.in Sunday, Jan 26, 2025 - 06:37 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने पंजाब PCSC परीक्षा 2025 की आधिकारिक नोटिफिकेश जारी कर दी है। ऐसे में योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
पदों का विवरण
पंजाब राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 की यह परीक्षा पुलिस डिप्टी कमिश्नर (डी.एस.पी.), तहसीलदार, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारी स्तर की सरकारी नौकरियों के लिए है।
पंजाब सिविल सर्विस (कार्यकारी शाखा)- 46 पद
डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) - 17 पद
तहसीलदार- 27 पद
आबकारी एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ) – 121 पद
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी- 13 पद
ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी- 49 पद
सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां- 21 पद
श्रम-सह-परामर्श अधिकारी- 3 पद
रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी - 12 पद
डिप्टी सुपरिटेंडेंट जेल ग्रेड 2/जिला प्रोबेशन अधिकारी- 13 पद
कुल 322 पदों पर भर्ती की जाएगी।
अंतिम तारीख
उम्मीदवार 31 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए।
आयु
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम आयु 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
ऐसे करें अप्लाई
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here