Human Trafficking को लेकर रिपोर्ट जारी, हुआ बड़ा खुलासा
punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2023 - 01:01 PM (IST)

पंजाब डेस्क : मानव तस्करी के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस संबंध में गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने गत दिन राज्यसभा में देशभर में लापता लड़कियों और महिलाओं को लेकर रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में बड़े खुलासे हुए हैं। आपको बता दें कि लड़कियों व महिलाओं के गायब होने के मामलों में चंडीगढ़ टॉप पर है। रिपोर्ट में बताया गया है कि हर दिन चंडीगढ़ में 3 से 4 महिलाएं व लड़कियां लापता हो रही है। यह भी सामने आया है कि हरियाणा में महिलाओं के लापता होने के मामले पंजाब से अधिक हैं वहीं हिमाचल में यह मामले हरियाणा और पंजाब के मुकाबले काफी कम हैं।
रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019-2021 तक 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के चंडीगढ़ में लापता होने के 921 मामले आए थे वहीं 18 वर्ष से अधिक आयु की 3663 महिलाएं लापता हुई थी। सरकार द्वारा महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं पर आए दिन उनके लापता होने के मामले सामने आ रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here