जिले में बढ़ा कोरोना का खतरा, 2 विदेशी यात्रियों सहित इतने लोगों की रिपोर्ट आई पाजीटिव

punjabkesari.in Sunday, Dec 26, 2021 - 06:10 PM (IST)

लुधियाना (सहगल) : विदेशों से आने वाले यात्रियों की बदौलत जिले में कोरोना का खतरा और बढ़ गया है। आज भी दो विदेश यात्रियों सहित 8 मरीज पॉजिटिव आए हैं। दो विदेश यात्रियों में से एक दुबई तथा एक अमेरिका से आया है। इसके अलावा 2 पॉजिटिव मरीज अमेरिका और कनाडा से 23 दिसंबर को आए। 4 विदेश यात्रियों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। 

उल्लेखनीय इन यात्रियों के संपर्क में आने से 3 लोग पहले भी पॉजिटिव आ चुके हैं। इन यात्रियों में से तीन अमेरिका तथा एक कैनेडा से आए हैं। सिविल सर्जन के अनुसार वापस आने के बाद यह वसंत विहार में एक गेट टुगेदर में भी शामिल हुए। जिसमें लगभग 11 परिवार उपस्थित हुए थे। संपर्क में आने वाले सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे, इनमें से 2 और मरीजों की आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक 9 विदेशी यात्रियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है और इनके संपर्क में आने से 5 और लोग संक्रमित हुए हैं। 

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार स्थानीय अस्पतालों में सामने आए 8 पॉजिटिव मरीजों में से 7 जिले के रहने वाले हैं जबकि एक बाहरी जिलों आदि से संबंधित है। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 87757 हो गई है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 44 है। सिविल सर्जन डा. एस.पी. सिंह ने बताया कि सभी विदेशी यात्रियों के सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए पहले ही भेजे जा चुके हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह किस वेरियंट से संक्रमित हुए हैं। उल्लेखनीय है कि 100 से अधिक देशों में कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन पहले ही कहर बरपा रहा है। 

वहीं दूसरी तरफ सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहे हैं कि आखिर बच्चों को कैसे वैक्सीन लगेगी। केंद्रीय सरकार द्वारा बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए कई योजनाएं बनाई जा रही है परंतु दूसरी ओर वैक्सीन लगाने वाले कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे हैं। लोगों का कहना है कि चुनावों की तैयारियों में व्यस्त होने के कारण सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News