Hoshiarpur में सड़क हादसा, ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मी की मौत
punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 11:33 PM (IST)
टांडा (वरिंदर पंडित): पंजाब होशियारपुर जिला के अधीन आते इलाका टांडा में भयानक हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हाईवे पर खुड्डा के नजदीक आज देर शाम करीब 9 बजे हुए सड़क हादसे में ड्यूटी से लौट रहे गांव रल्लणा निवासी पुलिसकर्मी मल्ला सिंह की कार की चपेट में आने से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और हादसे की जांच शुरू कर दी है।


