Road Accident:  रेज रफ्तार गाड़ी ने 4 मजदूरों को कुचला, 2 की मौके पर मौत

punjabkesari.in Wednesday, Nov 16, 2022 - 02:46 PM (IST)

जालंधर  (महेश): थाना सदर के अधीन पड़ते कुक्कड़ पिंड के समीप भयानक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार गाड़ी ने 4 मजदूरों को कुचल दिया है। इस भीषण दुर्घटना में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मजदूरों को कुचल कर मार देने वाले चालक की तलाश कर रही है।

मामले की सूचना मिलने पर थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. विजय कुमार ने बताया कि 4 मजदूर काम करके घर जा रहे थे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चारों को कुचल दिया। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है, जिन्हें निजी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

 इस हादसे में मारे गए मजदूरों की पहचान हरजिंदर ठाकुर (50) व विकास कुमार (16) दोनों निवासी गांव हरदो फरला ( नजदीक कुक्कड़ गांव, जालंधर) के रूप में हुई है। यह दोनों मूलरूप से बिहार के गांव दिग्या रामकपती के रहने वाले थे और यहां पर मजदूरी करते थे। अज्ञात वाहन के चालक की तलाश की जा रही, शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News