लूटेरा गिरोह का पर्दाफाश, पिस्तोल की नोक पर लूटने वाले 3 गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Apr 03, 2023 - 09:37 PM (IST)

लुधियाना (अनिल) : थाना लाडोवाल की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिस्तोल की नोक पर लोगों को लूटने वाले गिरोह के तीन मैंबरों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते ज्वाइंट पुलिस कमिशनर सोम्या मिश्रा, ए.डी.सी.पी. शुभम अग्रवाल व ए.सी.पी. वैस्ट मनदीप सिंह सिधू ने बताया कि थाना लाडोवाल प्रभारी जगदेव सिंह धालीवाल व हम्बड़ा चौकी इंचार्ज गुरमीत सिंह की टीम ने लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन मैंबरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों खिलाफ थाना लाडोवाल में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजविन्द्र सिंह वीरु पुत्र कुलवीर सिंह, हरपाल सिंह कांता पुत्र पयारा सिंह निवासी गोरसियां, खां मोहम्मद व गुरप्रीत सिंह भोटू गुरनाम के रूप में की गई है। आरोपियों के पास से 315 बोर का देसी कट्टा पिस्तोल, एक तेजधार गंडासा, एक लोहे की राड़ सहित 10 बाइक बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी नशा करने के आदी है जो नशे की पूर्ति के लिए हर रोज वारदातों को अंजाम देते थे।