जालंधर में लूटपाट की वारदातें करने वाले 3 गिरफ्तार, हथियार और  मोटरसाइकिल बरामद

punjabkesari.in Sunday, Nov 29, 2026 - 12:27 PM (IST)

जालंधर (महेश): रात के समय हथियारों की नोक पर लूटपाट की वारदातें करने वाले 3 युवकों को थाना रामा मंडी की दकोहा पुलिस चौकी के इंचार्ज एस.आई. नरिंदर मोहन की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी देते हुए ए.सी.पी. जालंधर सैंट्रल ओंकार सिंह बराड़ (पीपीएस) ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर नरिंदर मोहन द्वारा ए.एस.आई. भजन राम व अन्य मुलाजिमों के सहयोग से पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 3 मोटरसाइकिल और एक दातर बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश पुत्र प्रेम चंद निवासी बस्ती गोबिंदगढ़ थाना राम सहाय जिला फिरोजपुर, तीर्थ सिंह उर्फ गोली पुत्र दविंदर सिंह निवासी नजदीक रेलवे स्टेशन गली नंबर-4दलीप सिंह नगर थाना सदर खन्ना के रूप में हुई है जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है जो कि मकान नंबर-222 सामने पवन मंदिर वाली गली संतोखपुरा जालंधर का रहने वाला है।

ए.सी.पी. ओंकार सिंह बराड़ ने कहा कि 17 नवंबर को रात 11.45 बजे शिकायतकर्ता मनोज कुमार दलई पुत्र गोरंग दलई निवासी मकान नंबर-260 गली नंबर-6 मोहल्ला टैगोर नगर जालंधर अपने काम से घर जा रहा था कि जब वह दकोहा रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो उसके पीछे आ रहे मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों ने उसे घेर लिया और पिस्टलनुमा चीज और हथियार दातर की नोक पर उसके डरा-धमका कर एक बैग (जिसमें पर्स, मोबाइल फोन तथा कुछ और दस्तावेज थे) और उसका पल्सर मोटरसाइकिल छीन लिया था, जिसके बाद पुलिस ने थाना रामा मंडी में मनोज कुमार दलई की शिकायत पर उससे लूटपाट करने वाले युवकों के खिलाफ 19 नवंबर को थाना रामा मंडी में 355 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज की थी। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल कर उनसे पूछताछ की गई और रिमांड खत्म होने के बाद जज साहिब द्वारा उन्हें जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News