पंजाब: घर में घुसकर Gun Point पर मां-बेटी को बंधक बनाकर की लूट, इलाके में सनसनी

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 04:09 PM (IST)

तरनतारन: बेखौफ लुटेरों/चोरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच तरनतारन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, तरनतारन के नौरंगाबाद गांव में लुटेरों द्वारा मां-बेटी को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना गत देर रात रविवार की है। हथियारों से लैस होकर आए अज्ञात लुटेरों ने गन प्वाइंट पर मां-बेटी को बंधक बनाकर लाखो के गहने और नकदी लूट ली। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि, वारदात के समय पीड़ित बलजिंदर कौर, उनकी बेटी अमोलदीप कौर और एक 5 वर्षीय बच्ची घर पर मौजूद थी। गत रात अचानक अज्ञात लुटेरों हथियारों से लैस होकर घर में आए घुसे। इस दौरान उन्होंने गन प्वाइंट पर तीनों को बंधक बना कर एक कमरे में बंध कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लुटेरों ने घर अलमारियों के ताले तोड़कर 20 लाख रुपए की कीमत के गहने, लाखों की नकदी और एक बुलेट मोटरसाइकिल, गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए। यही नहीं शातिर लुटेरे घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी उखाड़ कर अपने साथ ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही तुरन्त सब डिवीजन श्री गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अपने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर में मौजूद मां-बेटी के बयानों पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि लुटेरों तक आसानी से पहुंचा जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News