पंजाब नेशनल Bank के ATM में लूट की कोशिश, लुटेरों ने की फायरिंग

punjabkesari.in Tuesday, Nov 08, 2022 - 01:45 PM (IST)

लुधियाना (राज): यहां के चंडीगढ़ रोड पर गांव कुहाड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ए.टी.एम. में चोरी करने का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार गत रात 2 अज्ञात व्यक्तियों ने ए. टी.एम. अंदर प्रवेश किया और उन्होंने ए.टी.एम. सक्रीन तोड़ने के लिए उस पर गोली भी चलाई।

यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मंगलवार सुबह पता चली तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सी.टी.वी. फुटेज को कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News

Recommended News