परिवार के साथ भोग पर गए थे पंजाब पुलिस के SI, पीछे से गहने और नकदी चोरी

punjabkesari.in Monday, Dec 28, 2020 - 10:43 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील राज): भोग में शामिल होने जालंधर गए पंजाब पुलिस के सब इंस्पैक्टर के सैक्टर-23 स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और गहने लेकर फरार हो गए। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने सब इंस्पैक्टर करनैल सिंह की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस चोरों की पहचान के लिए सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाल रही है। 

सैक्टर-23 निवासी पंजाब पुलिस के सब इंस्पैक्टर करनैल सिंह ने बताया वे अपने परिवार सहित सैक्टर-23 में रहते हैं। 22 दिसम्बर को वह अपने परिवार समेत जालंधर में भोग में शामिल होने के लिए गए थे। जब वे 25 दिसंबर को शाम 5.30 बजे चंडीगढ़ अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके मेन दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था और उसमें रखी ज्वैलरी और कैश गायब था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News