पंजाब में फिर हुई बेअदबी की घटना, खेतों से मिला श्री गुटका साहिब

punjabkesari.in Friday, Nov 11, 2022 - 05:38 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): राज्य में बेअदबी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन गुटका साहिब और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला अब फिरोजपुर के गांव महालम से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां श्री गुटका साहिब खेतों में पड़े गंदगी के ढेर में से मिला। इस बात का पता चलते ही गांव के लोगों में रोष भर गया। फिलहाल इस घटना संबंधी पुलिस को सूचित किया गया है और जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार इस घटना की सूचना मिलते ही एस.पी. सरदार गुरमीत सिंह चीमा और डी.एस.पी. सुरेंद्र बंसल के नेतृत्व में पुलिस गांव में पहुंच गई। सत्कार कमेटी पंजाब के प्रधान भाई लखवीर सिंह महालम और गांव के लोगों ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस बात का पता चला तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उनके द्वारा श्री गुटका साहिब उठाकर श्री गुरुद्वारा साहिब में लाया गया। उन्होंने कहा कि जिसने भी यह घटिया कार्य किया है उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर विशेष तौर पर पहुंचे एस.पी. सरदार गुरमीत सिंह चीमा ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए गांव के लोगों को आश्वासन दिया कि ऐसा घटिया कार्य करने वालों को पुलिस बहुत जल्द पकड़ लेगी। इस घटना का पता लगाने के लिए आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक किए जा रहे हैं तथा इस घटना संबंधी पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News