बठिंडा में बेअदबी की घटना, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jan 13, 2026 - 04:24 PM (IST)

मौड़/बठिंडा (विजय वर्मा, परवीन): पंजाब में बेअदबी की घटना रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इसी बीच बठिंडा जिले के गांव मौड़ कलां स्थित गुरु रविदास मंदिर में मूर्ति से छेड़छाड़ और बेअदबी की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही थाना मौड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरदीप सिंह की शिकायत के आधार पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत में बताया गया कि आरोपी गोबिंद सिंह ने गुरु रविदास जी की मूर्ति के पास लगी गुल्लक का ताला तोड़कर उसमें से पैसे चोरी कर लिए। इस दौरान मूर्ति की बेअदबी भी की गई, जिससे गुरु रविदास जी के श्रद्धालुओं में रोष फैल गया और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी गोबिंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। थाना मौड़ के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। इस घटना को लेकर इलाके में रोष का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News