दुखद खबर: लेह-लद्दाख में ड्यूटी दौरान जवान के साथ हुआ हादसा
punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 04:22 PM (IST)

मोगा (गोपी राउके): लेह लद्दाख से एक दुखद खबर सामने आई है। मोगा जिले के रहने वाले सैनिक नायक सुखविंदर सिंह की ड्यूटी के दौरान यहां मौत हो गई। दरअसल, मोगा जिले के गांव नत्थुवाला गरबी के एक जवान सुखविंदर सिंह की लेह लद्दाख में ड्यूटी के दौरान बर्फ से फिसल कर गिरने से शहीद हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक शहीद सुखविंदर सिंह 12 वर्ष पहले सेना में भर्ती हुए थे। उसकी मृतक देह अभी आनी है। मृतक अपने पीछे एक बेटी, एक बेटा, पत्नी और वृद्ध माता-पिता छोड़ गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here