Punjab: पैरासिटामोल सहित 141 दवाइयों के सैंपल फेल, कंपनियों को जारी हुआ Notice

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 08:13 PM (IST)

पंजाब डेस्क : बीपी शूगर सहित खतरनाक बीमारियों की दवाइयों के सैंपल होने की चौंकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल, सिर दर्द, पेट दर्द, बीपी, शूगर सहित  141 दवाइयों के सैंपल फेल हो गए हैं। सबसे हैरानी की बात ये है कि इनमें से 46 दवाएं हिमाचल प्रदेश के बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, कालाअब, ऊना और सोलन में बनी है।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की जांच में देश में बनी 141 दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं। बताया जा रहा ये दवाइयां ज्यादातर सिर दर्द, पेट दर्द, बीपी, शूगर, अल्सर, हार्ड रोग जैसी खतरनाक बीमारी व विभिन्न संक्रामक बीमारियों में इस्तेमाल की जाती है। CDSCO के जारी किए ड्रग अलर्ट के अनुसार इन दवाइयों की गुणवत्ती जांच फेल होने पर इन्हें नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी (NSQ) घोषित किया गया है। इसके साथ ही कंपनियों को नोटिस जारी करके दवाइयों का स्टाक वापस मंगवाने के सख्त आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि, हिमाचल से पूरे देश और विदेश में दवाइयां सप्लाई होती है। 

हिमाचल में बनी दवाइयां

  • पैरासिटामोल 500 मिग्रा टैबलेट
  • रैबेप्राजोल ग्रैस्ट्रो-रेसिस्टेंट टैबलेट
  • प्रीगाबालिन और मिथाइलको-बालामिन कैप्सूल
  • एसिक्लोफेनाक और पैरासिटामोल टैबलेट
  • लेवोसेटिरीजिन डाइहाइड्रो-क्लोराइड टैबलेट
  • अमोक्षिसिलिन और क्लैवुलेनिक एसिड टैबलेट
  • डाइक्लोफेनाक पोटैशियम, पैरासिटामोट और क्लोरजाक्साजोन टैबलेट
  • पोविडोन-आयोडीन सॉल्यूशन
  • क्लावोसिल-375 टैबलेट
  • टेल्मिसार्टन 40 मिग्रा टैबलेट
  • ओन्डैन्सेट्रॉन ओरली डिसइंटीग्रेटिंग टैबलेट 8 मिग्रा
  • पोविडोन आयोडीन और ऑर्निडाजोल मरहम (ऑइंटमेंट)
  • टैक्रोलिमस 0.5 मिग्रा कैप्सूल
  • फेरस एस्कॉर्बेट, फोलिक एसिड और जिंक सॉफ्ट जिलेटिन कैप्सूल
  • रैबेप्राइजोल सोडियम इंजेक्शन IP
  • पैंटाप्राजोल ग्रैस्ट्रो-रेजिस्टेंट टैबलेट IP 40 MG
  • मेट्रोनिडाजोल 400 मिग्रा टेबलेट
  • रैबेप्राजोल सोडियम टैबलेट
  • प्री और प्रोबायोटिक कैप्सूल
  • टैक्रोलिमस 2 मिग्रा कैप्सूल
  • टैक्रोलिमस कैप्सूल IP 1 mg
  • रामिप्रिल टैबलेट IP 2.5 mg
  • डेक्सट्रोमेथॉर्फन, फिनाइलफ्रिन और क्लोरफेनिरामाइन सिरप SML
  • अल्बेंडाजोल टैबलेट IP
  • ओरल रिहाइट्रेशन साल्ट्स IP (ओआरएस)
  • प्रोक्लोरपेराजीन मेलिएट माउथ डिसॉल्विंग टैबलेट
  • स्टेराइल 10 मिलीलीटर इंजेक्शन
  • एनरेक्स खांसी सिरप (कोडीन फॉस्फेट और ट्राइप्रोलिडीन एचसीएल सिरप)
  • सेफिकिसम (एनहाइड्रस) टेबलेट
  • एंटरिक कोटेड रैबेप्राजोल सोडियम और डामपेरिडोन सस्टेन्ड रिलीज कैप्सूल
  • रैबेप्राजोल सोडियम (एंटरिक-कोटेड) और डॉमपेरिडोन (सस्टेन्ड-रिलीज) कैप्सूल
  • डाइक्लोफेनाक सोडियम इंजेक्शन 75 मिग्रा/2 मिलीमीटर
  • क्लॉक्सेस-एसपी टैबलेट
  • एम्ब्रॉक्सोल हाइड्रोक्लोराइड टरब्यूटालिन सल्फेट, ग्वाइफएनेसिन और मेन्थॉल  सिरप
  • लुलिकोनाजोल क्रीम 
  • कैल्सिड टैबलेट/कैल्शियम और विटामिन डी सप्लीमेंट
  • एटेनोलोल और अम्लोडिपिन टैबलेट
     


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News