पंजाब के सरपंच रातों-रात बन गया करोड़पति, 7 रुपए ने पलटी किस्मत
punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 07:02 PM (IST)
जलालाबाद/फाजिल्का (सुनील नागपाल): फिरोजपुर जिले के गांव सरूप सिंह वाला के सरपंच लखविंदर सिंह की किस्मत रातों-रात चमक गई, जब उन्होंने सिक्किम स्टेट लॉटरी में 1 करोड़ रुपये का पहला इनाम जीता। जानकारी के मुताबिक, लखविंदर सिंह 2 दिन पहले पंचायत के काम से जलालाबाद आए थे और वहां की लॉटरी एजेंसी से जल्दबाजी में सिर्फ 7 रुपये का लॉटरी टिकट खरीदा था।
सरपंच ने बताया कि उन्हें अपनी जीत के बारे में सोशल मीडिया से पता चला, जहां एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें 1 करोड़ रुपये जीतने वाले के गायब होने का वीडियो था। जब उन्होंने अपना टिकट नंबर 80B 10379 मैच किया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भावुक होकर लखविंदर सिंह ने अपने पिता को गले लगाया और कहा कि 'अब हमारे बुरे दिन खत्म हो गए हैं और हमारी किस्मत जाग गई है।' इस बड़ी जीत की खुशी में सरपंच अपने परिवार और गांव वालों के साथ ढोल-नगाड़ों के साथ लॉटरी एजेंसी पहुंचे, जहां उनका शानदार स्वागत किया गया और बाजार में लड्डू बांटे गए। एजेंसी के मालिक मुकेश बजाज और रवि बजाज ने बताया कि यह इनाम 5 मई को जारी हुए नतीजों में उनके बेचे गए टिकट पर जीता गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

