आखिर क्यों किया किसानों ने दिल्ली कूच, सरवन सिंह पंधेर ने बताई वजह

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2024 - 12:40 PM (IST)

पंजाब डेस्क : दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार किसान मजदूर मोर्चा के सरवन सिंह पंधेर ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ 2 बार चंडीगढ़ में मीटिंग के बाद भी किसानों के दिल्ली कूच की वजह बताई हैं। उन्होंने बताया कि किसानों के साथ केंद्रीय मंत्रियों ने चंडीगढ़ में 8 फरवरी और 12 फरवरी को मीटिंग की थी। केंद्र से 3 मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय मीटिंग में शामिल हुए थे। सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि मीटिंग करने आई मंत्री सिर्फ फॉर्मेलिटी करने आए थे उनके पास कोई फैसला लेने की शक्तियां नहीं थी। 

सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि मंत्री एम.एस.पी. पर कानून लाने की जगह वह कमेटी बनाने की बातें कर रहे थे। किसानों की मांग थी कि एम.एस.पी. पर खरीद की गारंटी का कानून बनाया जाए जिसे लेकर केंद्रीय मंत्रियों द्वारा कोई बात नहीं की गई। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रियों ने लखीमपुर खीरी के मामले को लेकर भी कोई जवाब नहीं दिया। इसके साथ ही किसानों की कर्ज माफी, किसानों पर दर्ज मामलों को लेकर और बिजली एक्ट के मुद्दों को भी उठाया था जिन्हें लेकर मंत्री चुप थे। इसके चलते मीटिंग के बाद कोई संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण किसानों द्वारा दिल्ली कूच का फैसला लिया गया।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News