MLA अंगुराल के भाइयों की प्रॉपर्टी पर SBI करेगी कब्जा, जानें क्या है मामला
punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2022 - 02:49 PM (IST)

जालंधर : जालंधर के वेस्ट हलके से एम.एल.ए. शीतल अंगुराल के भाइयों की प्रॉपर्टी पर ए.डी.सी. की अदालत ने बैंक को कब्जा लेने के आदेश जारी हुए हैं। पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एम.एल.ए. शीतल अंगुराल के भाई सन्नी व ललित कुमार का न्यू रसीला नगर में घर है। इस घर के लिए उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 17 लाख का लोन लिया था। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार यह लोन उन्होंने साल 2019 में लिया था।
पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार एम.एल.ए. शीतल अंगुराल के भाइयों ने लोन की किश्तें अदा नहीं की। इसके लिए बैंक द्वारा उन्हें रिमाइंडर भी दिया गया था लेकिन फिर भी उन्होंने पैसे जमा नहीं करवाए। 2020 तक यह लोन 28 लाख 85 हजार के करीब पहुंच गया। अंत में बैंक ने दोनों भाइयों के खिलाफ ए.डी.सी. की अदालत में केस दर्ज किया जिसका फैसला आ गया है। इस फैसले के अनुसार उनकी प्रॉपर्टी पर बैंक को कब्जा करने के आदेश जारी हुए हैं। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार जब एम.एल.ए. शीतल अंगुराल से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि बैंक में सारे चैक जमा करवाए गए हैं। उनका नाम खराब करने के लिए यह साजिश रची जा रही है। वह अब चुप नहीं बैठेंगे और हाईकोर्ट जाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here