अनुसूचित जाति के CM पर भाजपा का यू-टर्न, अश्वनी शर्मा ने दिया बयान

punjabkesari.in Wednesday, Dec 29, 2021 - 05:23 PM (IST)

जालंधर: पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह के साथ सक्रिय हो चुकी हैं। पंजाब में अनुसूचित जाति के मुख्यमंत्री बनाने के मामले में भाजपा ने चुनाव नजदीक आते ही यू-टर्न लेकर कहा है कि सी.एम. कोई भी हो सकता है। इसका फैसला संसदीय बोर्ड करेगा। 

यह भी पढ़ें : आप' का यह चैलेंज नवजोत सिद्धू को पड़ सकता है भारी

पार्टी के राष्ट्रीय जनरल सचिव तरुण चुघ ने ऐलान किया था कि भाजपा की तरफ से पंजाब में अनुसूचित जाति का सी.एम. दिया जाएगा। इसके बाद ही पंजाब में अनुसूचित जाति की वोटों को लेकर राजनीति तेज हो गई है और अकाली दल ने दबाव में आते हुए ऐलान किया था कि पार्टी चुनाव जीतने के बाद डिप्टी सी.एम. अनुसूचित जाति का देगी। वही कांग्रेस ने तो अपना सी.एम. ही अनुसूचित जाति का ऐलान कर दिया था। मंगलवार को हुई प्रैस वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा, प्रदेश जनरल सचिव डा. सुभाष राजन, जिला प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि 5 जनवरी को पी.एम. मोदी पंजाब की धरती पर आ रहे हैं और इस दिन को इतिहास में यादगार बनाने के लिए भाजपा बूथ स्तर पर जोर लगा रही है। 

यह भी पढ़ें : 3 जनवरी को साफ हो सकती है कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे की तस्वीर, पढ़ें कैसे

पंजाब में सी.एम. चेहरा कौन होगा इस पर अश्वनी शर्मा ने कहा कि यह फैसला संसदीय बोर्ड करेगा। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने ऐलान किया था कि पंजाब में भाजपा अनुसूचित जाति का मुख्यमंत्री देगी। इस पर अश्वनी शर्मा ने कहा कि हर किसी की अपनी भावनाएं होती हैं इच्छा होती है। चंडीगढ़ के चुनाव में भाजपा की हार और ‘आप’ की जीत पर शर्मा ने कहा कि स्थानीय चुनाव को कभी भी विधानसभा के साथ नहीं जोड़ना चाहिए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News