कटारूचक्क मामले में SC कमिशन का पंजाब सरकार को नोटिस

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2023 - 02:26 PM (IST)

पंजाब डेस्क : मंत्री कटारूचक्क कथित वीडियो मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कटारूचक्क मामले में एस.सी. कमिशन ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है। एन.सी.एस.सी. कमिशन ने पंजाब सरकार को तीसरी बार नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही पंजाब मुख्य सचिव, डी.जी.पी. व डी.आई.जी. बार्डर रेंज को भी नोटिस जारी हुआ है। 

एस.सी. कमिशन ने  पंजाब सरकार को वी.सी. के जरिए पीड़ित के बयान दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पीड़ित को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने के भी निर्देश दिए हैं। पंजाब  सरकार को 12 जून तक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट पेश करने लिए कहा है।

आपको बता दें इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रैंस में पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने भी पंजाब सरकार को इस मामले में कार्रवाई करने लिए कहा था। उन्होंने कहा कि लाल चंद कटारूचक्क ने गंभीर अपराध किया है उसे कैबिनेट में नहीं रहने का कोई हक नहीं है। सी.एम. मान से इस पर तुरन्त  कार्रवाई करने के लिए कहा गया था।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News