बीच सड़क स्कॉर्पियो गाड़ी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 02:55 PM (IST)

पटियाला (बलजिंदर): पटियाला के हीरा बाग में चलती स्कॉर्पियो गाड़ी में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बीच सड़क चल रही स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक आग का गोला बन गई और देखते ही देखते गाड़ी जलकर राख हो गई। इस दौरान ड्राइवर ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद इलाके में  अफरा-तफरी मच गई। गाड़ी में लगी आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थी। 

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और अग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News