भारत से फरार गैंगस्टरों का अड्डा बन चुका है अमेरिका! जीशान अख्तर की वीडियो से मचा हड़कंप
punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 07:45 PM (IST)
जालंधर : गैंगस्टर गतिविधियों से जुड़े एक बड़े घटनाक्रम में नया मोड़ सामने आया है। बाबा सिद्दीक हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने लॉरेंस गैंग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में जीशान अख्तर ने लॉरेंस ग्रुप को “गद्दार” बताते हुए दावा किया कि गैंग अपने ही करीबी लोगों के साथ विश्वासघात करता है। उसने आरोप लगाया कि उनके एक साथी ‘पैरी’ के साथ भी ऐसा ही किया गया।
जीशान अख्तर ने दावा किया कि लारैंस बिश्नोई गैंग झूठा है और गैंग ने जिस भानु राणा की हत्या का दावा किया वह भी झूठा है। भानु राणा की हत्या 4-5 महीने पहले दूसरे कारणों से हुई थी। हम भानु की हत्या का बदला जरूर लेंगे। उसने कहा कि लारैंस गद्दार है और उसके गैंग के सारे लोग गद्दार हैं। उसने कहा कि लारैंस जिस रोहित गोदारा को गद्दार कहता है, वह झूठ है। रोहित गोदारा हमारा भाई है और बढ़िया इंसान है। उसने कहा कि लारैंस गैंग सिर्फ फेम के भूखे हैं। ये कहीं कोई वारदात होती है तो उसकी जिम्मेदारी ले लेते हैं।
जीशान अख्तर ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त गैंग विदेशों में नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़ा हुआ है और जल्द ही इसके सबूत सामने लाए जाएंगे। वीडियो में उसने आगे कहा कि वे अपने साथियों के साथ खड़े हैं और संबंधित मामलों में “बदला लेने” की बात भी कही।

