सेवा केंद्र कर्मचारियों ने जताई नाराजगी, पंजाब सरकार से की यह मांग

punjabkesari.in Tuesday, Apr 12, 2022 - 04:16 PM (IST)

लुधियानाः पंजाब सरकार द्वारा सेवा केंद्रों को 7 दिन खोले जाने को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी नजर आ रही है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार द्वारा सप्ताह में जो एक छुट्टी होती है उसे भी बंद कर दिया गया है। दूसरी तरफ उनका कहना है कि उनकी तनख्वाह भी बढ़ाई जाए। कर्मचारियों ने कहा कि उनको जो तनख्वाह मिलती है उसके अनुसार उनकी एक दिन की दिहाड़ी मजदूरों से भी कम है। सेवा केंद्र कर्मचारियों ने सरकार के ध्यानार्थ में लाते हुए कहा कि उनका भी परिवार है वह अपने परिवार व बच्चों को कब समय देंगे। यह मुद्दा उनके लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ेंः बड़ी खबर: संयुक्त समाज मोर्चे में शामिल 32 किसान जत्थेबदियों ने किया अहम ऐलान

PunjabKesari

इसी के चलते सेवा केंद्र कर्मचारियों द्वारा लुधियाना के डी.सी. वरिंद्र शर्मा को मांग पत्र सौंपा है। आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए राज्य के सेवा केंद्रों के समय और काम में बदलाव किया है। जारी हुए आदेशों के अनुसार 7 अप्रैल 2022 से 7 मई 2022 तक सेवा केंद्र सप्ताह के सात दिन खुले रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News