नवांशहर में कोरोना पॉजिटिव के 7 और केस आए सामने

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2020 - 07:44 PM (IST)

नवाशहर(मनोरंजन). पंजाब के पहले कोरोना पॉजिटिव मृतक के संपर्क में आए सात और लोग रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले मृतक के 6 रिश्तेदार शनिवार को पॉजिटिव पाए गए थे। इस समय सिविल अस्पताल नवांशहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।

गांव पठलावा निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग 6 मार्च को अपने दो अन्य साथियों के साथ जर्मन से वाया इटली होते हुए नवांशहर पहुंचा था। बुधवार 18 मार्च को बुजुर्ग की मौत हो गई थी। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वीरवार को जिला प्रशासन ने गांव पठलावा व उनके साथ लगते गांव सुज्जो में कुल 19 लोगो के सैंपल लेकर टैस्ट के लिए भेजे थे। इन में से 6 लोगों के सैंपल शनिवार को पॉजिटिव आए। इसके बाद रविवार को इनमें से 7 और लोगों के सैंपल पॉजिटिव आने के बाद जहां हैल्थ विभाग में हड़कंप मच गया, वहीं इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से शनिवार व रविवार को इन लोगों को घरों से लाकर सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया। प्रशासन की ओर से संभावित खतरों को देखते हुए नवांशहर में कुल 6 जगहों पर 275 लोगों को क्वारेंनटाइन करने की व्यवस्था भी कर ली गई है। रविवार को जो 7 केस पॉजिटिव पाए गए है, उनमें दो लोग वे भी शामिल है, जो बुजुर्ग के साथ जर्मन से इटली होते हुए नवांशहर पहुंचे थे। इस बात की पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डा. आर.पी. भाटिया ने बताया कि सिविल अस्पताल में इस समय कुल 13 पॉजिटिव मरीजो का उपचार चल रहा है, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

somnath

Recommended News

Related News