पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, इस जिले का तापमान रहा सबसे अधिक

punjabkesari.in Friday, Jun 03, 2022 - 08:06 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा) : पंजाब में गर्मी का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आज लुधियाना का समराला शहर सबसे अधिक गर्म रहा। यहां पर अधिकतम तापमान का पारा 45.8 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ, जबकि पठानकोट में 41 डिग्री, गुरदासपुर 40.7 डिग्री, अमृतसर 43.4 डिग्री, फिरोजपुर 44.5 डिग्री, मोगा 43.5 डिग्री सैल्सियस, जांलधर 43.5 डिग्री सैल्सियस, नूरमहल 43.6 डिग्री सैल्सियस, लुधियाना 43.4 डिग्री सैल्सियस, बरनाला 43.8 डिग्री सैल्सियस, होशियारपुर 44.6 डिग्री सैल्सियस, रोपड़ 42.9 डिग्री सैल्सियस, मोहाली 42.8 डिग्री सैल्सियस, रौणी 42.8 डिग्री सैल्सियस और पटियाला में अधिकतम तापमान का पारा 43.4 डिग्री सैल्सियस रहा।

मौसम विभाग के डायरैक्टर डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों के दौरान मौसम का मिजाज गर्म व खुष्क बना रहेगा और लू का प्रकोप पहले से अधिक रहेगा। इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह मौसम के मद्देनजर ही अपने कामकाज संबधी प्रोग्राम बनाए। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में हलके बादल छाए रह सकते हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News