शीला दीक्षित की मौत पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने जताया दुख

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 07:02 PM (IST)

संगरूर (यादविंदर): दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की आज हुई मौत पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने दुख व्यक्त किया है। अपने फेसबुक अकाउंट पर कैप्टन ने लिखा कि शीला दीक्षित उनकी बड़ी बहन के बराबर थे और हमेशा मुझे मुश्किल समय में सही रास्ता दिखाया और हर बार मेरे साथ खड़े रहे। उन्होंने लिखा कि उनकी मौत की खबर सुनकर मन काफी निराश हुआ और शीला दीक्षित के चले जाने से एक सियासी युग का अंत हो गया।

PunjabKesari

गौरतलब है कि शीला दीक्षित का आज लंबी बीमारी के चलते दिल्ली के फोर्टिस-एस्कॉर्ट्स अस्पताल में देहांत हो गया। शीला दीक्षित 81 साल के थे और इनका जन्म 31 मार्च 1938 में पंजाब के कपूरथला में हुआ था। शीला 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में दिल्ली के लिए कई बड़े काम किए हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Related News