''पंजाब बचाओ रैली'' में गरजे सुखबीर बादल, कहा- ‘ड्रग माफिया खत्म करने को लाएंगे कानून’
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 03:22 PM (IST)
बठिंडा/रामपुरा फूल : शिरोमणि अकाली दल ने रामपुरा फूल में पंजाब बचाओ रैली की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने अपने देश के लिए 16 साल जेल में बिताए हैं। जब भी पंजाब के लोगों ने प्रकाश सिंह बादल को मौका दिया, अकाली दल की सरकार बनी। तब बादल साहब ने पंजाब के लोगों के सपनों को पूरा करने की कोशिश की। अगर पिछले 50 सालों का हिसाब लगाएं तो उसमें कांग्रेस पार्टी ने 25 साल राज किया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी एक भी निशानी नहीं बता सकती कि बेअंत सिंह या दरबारा सिंह ने पंजाब के लिए कोई बड़ा योगदान दिया हो या नहीं। कांग्रेस के लोग सिर्फ अपनी चौधर के लिए मुख्यमंत्री बनते रहे हैं, पंजाब की सेवा करने के लिए नहीं।
उन्होंने भगवंत मान को 'मलंग' कहते हुए कहा कि मलंग वाले भी पांच साल से पंजाब पर राज कर रहे हैं लेकिन उन्होंने भी पंजाब के लिए कुछ नहीं किया। पंजाब में जो कुछ भी बना है, वह प्रकाश सिंह बादल की सरकार के दौरान बना है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पंजाब में सरकार बनाने का मौका ढूंढ रहे थे। भगवंत मान ने मौका मांगकर पंजाब को बर्बाद कर दिया है। पंजाब में लगातार फिरौती के लिए कॉल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार आई तो पंजाब में ड्रग माफिया को खत्म करने के लिए कानून लाया जाएगा। जैसे बड़े बादल ने सरकार चलाई, वैसे ही वह भी सरकार बनाएंगे। पंजाब से गैंगस्टर खत्म होगा तभी पंजाब बचेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

