Punjab के Ludhiana में शिवसेना नेता पर जानलेवा हमला, युवकों ने घेरकर किया लहूलुहान

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 05:44 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना में एक शिवसेना नेता पर जानलेवा हमला होने की सूचना है। जानकारी अनुसार थाना हैबोवाल के अधीन पड़ते चंद्र नगर इलाके में शिवसेना से जुड़े नेता राजन राणा पर अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में राजन राणा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना चंद्र नगर स्थित सफेद कोठी के पास की है। राजन राणा ने बताया कि वह हैबोवाल स्थित अपने घर से किसी काम के लिए स्कूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह सफेद कोठी के पास पहुंचे तो पीछे से आए तीन-चार युवकों ने उन्हें घेर लिया और तेजधार हथियारों से उनके सिर, हाथ और पैरों पर हमला कर दिया। हमले के बाद राजन राणा सड़क पर गिर पड़े और हमलावर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने उन्हें बेसुध हालत में सड़क पर पड़ा देखा अस्पताल दाखिल करवाया है।

घायल राजन राणा का कहना है कि अभी तक उन्होंने पुलिस को सूचित नहीं किया है, लेकिन बहुत जल्द वह पुलिस को सूचना देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News