पंजाब कैबिनेट फेरबदल के आसार, ब्रह्म मोहिंद्रा या सोनी को मिल सकता है सिद्धू का विभाग

punjabkesari.in Wednesday, May 29, 2019 - 08:18 AM (IST)

चंडीगढ़(भुल्लर): मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच विवाद के चलते मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की चर्चा जोर पकड़ रही है। पंजाब सचिवालय के गलियारों और राजनीतिक हलकों में भी चर्चा छिड़ी हुई है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री दफ्तर से संबंधित उच्च अधिकारियों ने इस संबंधी मंत्रियों के विभागों की कारगुजारी को लेकर होमवर्क शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र ने मतगणना वाले दिन ही सिद्धू के खिलाफ खुले तौर पर पहली बार सख्त बयान दिया था।

PunjabKesari

इस उपरांत कई मंत्रियों ने भी सिद्धू को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग शुरू कर दी थी। चुनावी नतीजों के बाद कई मंत्रियों और विधायकों के हलकों में वोटों की लीड कम होने के संदर्भ में भी मुख्यमंत्री से उनके किए ऐलानों के मुताबिक मांग उठने लगी कि वह कार्रवाई करें। 5 मंत्रियों और 24 विधायकों के हलकों में कांग्रेस उम्मीदवारों की विरोधियों के मुकाबले लीड कम हुई है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री अब मंत्रियों के विभागों में फेरबदल करने की सोच रहे हैं। राहुल गांधी की ओर से सिद्धू के विभाग में तबदीली की मंजूरी मिल जाती है तो वोटों की कारगुजारी के आधार पर अन्य मंत्रियों के विभागों में भी तबदीली हो सकती है। मुख्यमंत्री शहरी क्षेत्र में वोट कम होने को गंभीरता से ले रहे हैं।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री दफ्तर के उच्च स्तरीय सूत्रों के अनुसार सिद्धू का विभाग बदला जाता है तो दूसरे नंबर के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा या फिर शिक्षा मंत्री ओ.पी. सोनी को मिल सकता है। सिद्धू को शिक्षा विभाग दिए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा का शहरी विकास विभाग तबदील कर उन्हें बराबर का विभाग दिया जा सकता है। वोटों की कारगुजारी के आधार पर मंत्रियों के विभाग बदले गए तो मनप्रीत बादल का वित्त, अरूणा चौधरी का ट्रांसपोर्ट, शाम सुंदर अरोड़ा का इंडस्ट्री और विजय इंद्र सिंगला के लोक निर्माण विभाग में फेरबदल किया जा सकता है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News