Weather: मिल सकती है राहत, आज गरज के साथ बारिश के आसार

punjabkesari.in Friday, May 10, 2024 - 02:50 PM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में शुक्रवार को एक बार फिर से बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार शाम से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। ऐसे में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ मजबूत नहीं है, लेकिन हल्की बारिश की संभावना है। 

12-13 मई को गरज के साथ बारिश हो सकती है। गुरुवार को तापमान में हल्की गिरावट देखी गई. अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। पिछली रात मई की अब तक की सबसे गर्म रात थी। पूरा दिन मौसम साफ रहा और तेज हवाएं चल रही थीं।

आगे भी ऐसा रह सकता है तापमान 
शुक्रवार को बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है।
शनिवार को बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा।
रविवार को हल्के बादल और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News