सिब्बल ने नागरिकता कानून पर कैप्टन को दिखाया आईना: चुघ

punjabkesari.in Sunday, Jan 19, 2020 - 05:25 PM (IST)

चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने आज कहा कि कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और सलमान खुर्शीद ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के देश के सभी राज्यों में लागू होने की वकालत कर अपनी पार्टी ही पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को आईना दिखा दिया है। चुघ ने आज यहां जारी बयान में कहा कि सिब्बल का यह बयान इसलिए अहम है क्योंकि खुद उनकी पार्टी सीएए का विरोध कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सेनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इसे वापस लेने की मांग की है। 

भाजपा नेता ने कहा कि यदि सीएए पास हो गया है तो कोई राज्य यह नहीं कह सकता है कि इसे लागू नहीं किया जाएगा क्योंकि यह संभव नही है और यह असंवैधानिक भी है। उन्होंने ने कहा कि सीएए राज्य सूची का नहीं, बल्कि केन्द्रीय सूची का विषय है। यही कारण है कि राज्यों को इसे लागू करना ही होगा। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर से मांग की कि पंजाब सरकार को संसद में पारित कानून को लागू करवाने का निर्देश देकर भारतीय संविधान की मर्यादा का संरक्षण करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News