सिद्धू मूसेवाले के जन्मदिन पर इस बच्ची ने कुछ अनोखे ढंग से याद कर दी श्रद्धांजलि
punjabkesari.in Saturday, Jun 11, 2022 - 11:58 AM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का आज जन्मदिन है। देश-विदेश में आज उनके फैंस जन्मदिन पर उन्हें याद कर रहे हैं। इसके चलते पंजाब की एक 12 साल की बच्ची ने सिद्धू अनोखे को ढंग से याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
मूलरूप से जालंधर की रहने वाली बच्ची ने सिद्धू के जन्मदिन पर गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों से उसका पोर्ट्रेट बनाया है। बच्ची का कहना है कि वह सिद्धू की बहुत बड़ी फैन है और अक्सर ही उनके गीत गुनगुनाती रहती है। आज उसके जन्मदिन पर कुछ अनोखा करने का मन था तो उसका पोर्ट्रेट बनाने का सोचा। इसे बनाने में करीब 3 घंटे का समय लगा है। बता दें कि गत 29 मई को सिद्धू की गोलियां मारकर हत्या की गई थी।