फरार चल रहे मनप्रीत बादल की मुश्किलें बढ़ने के संकेत, विजीलैंस ने बनाई यह रणनीति

punjabkesari.in Wednesday, Oct 04, 2023 - 12:15 AM (IST)

चंडीगढ़ : भ्रष्टाचार मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता मनप्रीत बादल की मुश्किलें बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि मनप्रीत बादल को काबू करने के लिए विजीलैंस ने नई रणनीति बनाई है, जिसके तहत अब विजीलैंस मनप्रीत बादल को भगौड़ा घोषित करने की तैयारी में है। इस संबंध में बहुत जल्द विजीलैंस अदालत का रुख करने वाली है। बता दें कि 4 अक्तूबर को मनप्रीत बादल की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई होने वाली है, लेकिन दूसरी तरफ विजीलैंस की कोशिश है कि जमानत याचिका को खारिज किया जाए। इसके बाद विजीलैंस अदालत में याचिका दाखिल कर भगोड़ा घोषित किया जा सके। जिक्रयोग्य है कि मनप्रीत पर विजीलैंस ने 24 सितम्बर को बठिंडा प्लाट आबंटन से जुड़े मामले मं केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने से पहले ही मनप्रीत बादल फरार हो गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News