सिकन्दर सिंह मलूका ने किसान विंग के ढांचे में किया विस्तार, इन किसान नेताओं को किया शामिल
punjabkesari.in Tuesday, Jan 04, 2022 - 05:34 PM (IST)

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के किसान विंग के प्रधान और पूर्व मंत्री सिकन्दर सिंह मलूका ने किसान विंग के संगठित ढांचे में विस्तार करते पार्टी के साथ जुड़े अन्य मेहनती किसान नेताओं को शामिल गया है। इस बारे जानकारी देते हुए सिकन्दर सिंह मलूका ने बताया कि जरनैल सिंह पूर्व सरपंच होडला को जिला मानसा का प्रधान नियुक्त किया गया है।
इसी तरह गुरदीप सिंह घुमाण बस्सी पठाना और बलवीर सिंह जटाना को किसान विंग का सीनियर उप प्रधान बनाया गया है। उन्होंने बताया कि हरजीत सिंह बब्बी खहरा पटियाला और जसविन्दर सिंह अकोयी को विंग का जनरल सचिव नियुक्त किया गया है। महेन्दर सिंह चीमा जैखड़ और गोरा सिंह सम को किसान विंग का उपप्रधान नियुक्त किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here