Influencer मनजीत कौर के मामले में खुलासा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में प्रेग्नेंसी की बात
punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 02:54 PM (IST)
चंडीगढ़ : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर के मामले में पोस्टमॉर्टम के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (साउथ) गुरजीत कौर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में सामने आया है कि मनजीत को साढ़े 3 महीने की गर्भवती थी। वहीं उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
बता दें कि मनजीत कौर की मां ने 26 अगस्त को शिकायत दर्ज करावई थी कि 3 जुलाई की रात को 3-4 व्यक्तियों ने मनजीत को सेक्टर-34 में एक शराब के ठेके के पास बुलाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को वहां से जबरन कार में बैठा कर मोरिंडा ले जाया गया और मारपीट करने के बाद पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई। इसके बाद पहचान के एक युवक ने मनजीत को आग में घिरे हुए देखा और अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद करीब 2 महीने उसका इलाज हुआ और 26 अगस्त को उसकी मौत हो गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

