रेलयात्रियों को बड़ा तोहफा! अमृतसर से अयोध्या धाम के लिए चलने जा रही स्पैशल ट्रेन

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 08:29 PM (IST)

लुधियाना  (गौतम) : रेलवे विभाग की तरफ से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 5 मार्च को अमृतसर-अयोध्या धाम-अमृतसर आरक्षित एक्सप्रैस ट्रेन को चलाया जाएगा। ताकि यात्री आराम से अयोध्या धाम की यात्रा कर सकें।

सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04684/04683 अमृतसर–अयोध्या धाम–अमृतसर आरक्षित स्पैशल एक्सप्रैस चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04684 अमृतसर से अयोध्या धाम के लिए 5 मार्च एक ट्रिप के लिए चलेगी। यह ट्रेन अमृतसर से दोपहर 2:30 बजे चल कर लगभग 20 घंटे की यात्रा के बाद सुबह 10:35 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी।

आरक्षित स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन संख्या 04683 अयोध्या धाम से अमृतसर के लिए 7 मार्च एक ट्रिप के लिए चलेगी। यह ट्रेन अयोध्या धाम से सायं 5:30 बजे प्रस्थान कर लगभग 23 घंटे बाद शाम 4:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

यात्रियों की सुविधा हेतु यह स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन दोनों दिशाओं में जालंधर सिटी, लुधियाना, धूरी, पटियाला, अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद तथा लखनऊ रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News